फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: कार से टकराई बेकाबू बस, मां-बेटे समेत पांच की मौत, एक घायल

Fri, 05 Nov 2021 09:23 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा

सार

मथुरा के थाना नौहझील क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा हो गया। जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई। एक युवक घायल हुआ है।  
विज्ञापन
मथुरा: यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसे में मारे गए युवकों के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के थाना नौहझील के यमुना एक्सप्रेसवे के 71 माइल स्टोन पर बेकाबू बस डिवाइडर पारते हुए दूसरी साइड पर कार से टकरा गई। हादसे में कार सवार मां-बेटे समेत चार लोगों की मौत हो गई। बस चालक की जान भी चली गई। एक युवक घायल हुआ है। पुलिस के अनुसार बस चालक को नींद की झपकी के कारण हादसा हुआ है।  

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की सुबह खाली बस नोएडा से आगरा की तरफ जा रही थी। थाना नौहझील क्षेत्र में माइल स्टोन 71 के समीप बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार करते हुए दूसरी तरफ पहुंच गई। उस तरफ आगरा से नोएडा की तरफ जा रही कार से बस टकरा गई। 

एटा: जीटी रोड पर ट्रक की टक्कर से सकीट थानाध्यक्ष गंभीर रूप से घायल, आगरा रेफर
विज्ञापन


हादसा इतना भीषण था कि बस चालक और कार में चार लोगों की मौत मौके पर ही गई। हादसे की जानकारी मिलते ही थाना नौहझील पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कार में फंसे लोगों को एक्सप्रेसवे कर्मियों की मदद से निकाला। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। 



विज्ञापन

क्षतिग्रस्त बस - फोटो : अमर उजाला
कार सवार मृतकों की नहीं हुई शिनाख्त
मथुरा के एसपी देहात श्रीशचंद ने बताया कि खाली बस आगरा से नोएडा जा रही थी। चालक को झपकी आने से बेकाबू हुई बस नोएडा से आगरा की साइड पर पहुंचकर कार से टकराकर पलट गई। कार में सवार चार लोगों की मौत हुई है। 

कार सवार गाजियाबाद से आ रहे थे। सभी की शिनाख्त हो गई है। हादसे के बाद यमुना एक्सप्रेसवे की एक साइड पर जाम लग गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन से हटवाया। इसके बाद जाम खुल सका। 

मृतकों के नाम व पते
1- गौरव यादव पुत्र सतीश यादव निवासी अक्षय एन्केलव गोविंदपुरम गाजियाबाद
2- गुड्डू उर्फ शिव सागर यादव पुत्र वेदप्रकाश यादव
3- प्रेमलता पत्नी वेदप्रकाश यादव
4- आर्यन पुत्र महेंद्र सिंह निवासी राधाकृष्ण एन्केलव, थाना मसूरी गाजियाबाद
5- बलविंदर पुत्र हरजीत निवासी पठानकोट, पंजाब

हादसे में कार सवार निक्की उर्फ मोहनीश यादव पुत्र वेदप्रकाश यादव घायल हुआ है। उसे नोएडा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 




अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें