फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी में बुखार का कहर: 24 घंटे में दो किशोरियों सहित पांच की मौत, जिला अस्पताल में 27 मरीज भर्ती

Mon, 01 Nov 2021 12:20 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी

सार

मैनपुरी जिले में शहर से देहात तक बुखार का प्रकोप फैला हुआ है। रोज बुखार से मौतें हो रही हैं। बीते 24 घंटे में बुखार से पांच मरीजों की जान चली गई। 
विज्ञापन
मैनपुरी जिला अस्पताल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी जिले में बुखार से मौत का सिलसिला थम नहीं रहा है। पिछले 24 घंटे में बुखार से पीड़ित दो किशोरियों सहित पांच लोगों की मौत हो गई। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में 27 मरीजों को भर्ती कराया गया। जबकि 55 मरीजों को प्राथमिक उपचार देने के साथ ही छुट्टी दे दी गई।

विज्ञापन

 
कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव परोंख निवासी रामगोपाल की 70 वर्षीय पत्नी रेशमा देवी को पिछले कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। परिजनों ने शनिवार को उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां शनिवार की रात उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। 

कोतवाली थाना क्षेत्र के नगला जुला निवासी मनोज कुमार की 13 वर्षीय पुत्री मोनिका को भी पिछले कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। परिजन उसका एक निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। रविवार को हालत बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

62 वर्षीय बुजुर्ग की मौत 
एलाऊ निवासी 62 वर्षीय विशंभर दयाल को पिछले कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। परिजन उनका एक निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। रविवार को उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई। परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया। 

कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव बुर्रा निवासी रामचंद्र की 15 वर्षीय पुत्री मोनिका ने भी दम तोड़ दिया। उसे कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। रविवार को हालत ज्यादा बिगड़ गई। जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। 

कुरावली क्षेत्र के गांव नगला लक्ष्मण निवासी लालता प्रसाद के 35 वर्षीय पुत्र सुजीत कुमार की जान भी बुखार से ले ली। परिजन उसका एक निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। रविवार को उसकी मौत हो गई। 


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें