नहर में नहाने के लिए छह दोस्त गए थे। पानी का बहाव देख पांच दोस्त कूदने की हिम्मत नहीं जुटा सके। एक दोस्त ने नहर में छलांग लगा दी। वो डूब गया। ये देख दोस्तों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। गोताखोर उसकी तलाश में जुटे हुए हैं।
एटा के थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में बृहस्पतिवार की शाम जिरसमी नहर में नहाने गए 6 युवकों में से एक युवक डूब गया। वहीं पांच युवक डर की वजह से नहर में नहीं कूदे, जिसके चलते उनकी जान बच गई।
विज्ञापन
कोतवाली देहात के मरथरा चौकी प्रभारी संदीप राणा ने बताया कि गांव ककेरा निवासी दशरथ(21), अंकित, टीटू, झुन्नी, दीपक और विमल गर्मी की वजह से जिरसमी नहर में नहाने गए। युवकों ने बताया कि दशरथ ने सबसे पहले नहर में छलांग लगा दी। जब तक बाकी युवक नहर में कूदते, दशरथ डूबने लगा।
यह देखकर नहाने जा रहे युवक डर गए और स्थानीय लोगों को आवाज देकर जानकारी दी। युवक को डूबता देख आसपास के गोताखोर नहर में कूदे लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं, लगा। सूचना मिलते ही मरथरा चौकी प्रभारी संदीप राणा घटनास्थल पर पहुंचे। अन्य गोताखोरों को बुलाया गया और युवक की तलाश की जा रही है। देर रात तक युवक का पता नहीं लग सका था।