फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में फिर बढ़ने लगा कोरोना संक्रमण: एक महीने बाद मिले पांच नए संक्रमित, सक्रिय मरीज हुए सात

Mon, 18 Apr 2022 03:20 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में कोरोना संक्रमण के मामले में फिर बढ़ने लगे हैं। जिला प्रशासन की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 2763 सैंपल के सापेक्ष पांच नए संक्रमित मरीज मिले हैं। इससे पूर्व पांच मरीज 12 मार्च को मिले थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना संक्रमण की चौथी लहर की आहट है। मैक्सिको से एक और यूएसए (अमेरिका) से आए दो पर्यटक सहित ताजनगरी में सोमवार को पांच नए मरीज मिले हैं। इससे पहले 36 दिन पहले 13 मार्च को 24 घंटे में पांच संक्रमित मिले थे। कमला नगर नया हॉटस्पॉट बन रहा है। यहां दो छात्राएं में वायरस की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन


कोरोना संक्रमण फिर पांव पसार रहा है। प्रशासन के अनुसार सोमवार को बीते 24 घंटे में 2763 लोगों की जांच में पांच नए मरीज मिले हैं। सक्रिय मरीजों की संख्या दो से बढ़कर सात हो गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि मैक्सिको व यूएसए से तीन पर्यटक ताजमहल घूमने आए थे। निजी लैब में उन्होंने जांच कराई थी। 

रविवार रात को आई पर्यटकों की रिपोर्ट 

रविवार रात आई रिपोर्ट में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। जीनोम सीक्वेसिंग के लिए सैंपल भेजे जाएंगे। कमला नगर निवासी गुड़गांव से लौटी छात्रा और एक स्थानीय छात्रा में भी संक्रमण मिला है। उन्होंने बताया कि पर्यटक जांच कराने के बाद दूसरे शहरों में चले गए हैं। उनकी तलाश की जा रही है। 

Trending Videos
विज्ञापन

पांचों नए मरीजों के संपर्क में आए लोगों की जांच कराई जाएगी। नए मरीजों की ट्रेवल हिस्ट्री खंगाली जा रही है। उन्होंने कहा आगामी दिनों में संक्रमण बढ़ सकता है। ऐसे में लोग कोविड प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करें। जिला प्रशासन ने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लोगों से एहतियात बरतने को कहा है। 

मास्क नहीं पहने पर कार्रवाई ठप

केंद्र सरकार ने 31 मार्च को कोरोना नियंत्रण के लिए लागू सभी प्रतिबंध खत्म कर दिए हैं। सिर्फ कोविड प्रोटोकॉल को जारी रखा है। लेकिन पाबंदियां खत्म होने के बाद लापरवाही बढ़ गई है। सार्वजनिक स्थानों, बाजारों, बस स्टैंड पर जांच नहीं हो रही। हरियाणा, दिल्ली, महाराष्ट्र में संक्रमित बढ़ रहे हैं। दोनों राज्य की सीमाएं लगी हैं। ऐसे में आवाजाही पर रोक टोक नहीं हो रही। मास्क नहीं पहनने वालों के विरुद्ध प्रवर्तन कार्रवाई भी दो महीने से ठप है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें