फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा: प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के लिए कहे अपशब्द, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

Sun, 16 Jan 2022 06:05 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के लिए अपशब्द कहने वालों का वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा नेता ने पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर अभद्र टिप्पणी का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें कुछ युवक उन्हें अपशब्द कह रहे हैं। बताया जा रहा है कि सभी युवक समाजवादी पार्टी के समर्थक हैं। इस मामले में एक भाजपा कार्यकर्ता ने सकरौली थाना क्षेत्र के गांव काजीपुर बदनुपर निवासी पांच युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

विज्ञापन


किसान मोर्चा सकरौली मंडल के भाजपा कार्यालय प्रभारी अभिषेक प्रताप ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 15 जनवरी को सोशल मीडिया पर उन्हें एक आपत्तिजनक वीडियो देखने को मिला। जिसमें काजीपुर बदनपुर निवासी हर्षित कुमार, राहुल, लवकुश, जितेंद्र व दुष्यंत ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के लिए अपशब्द कह रहे हैं। यह वीडियो एक क्षेत्रीय पार्टी की रैली में जाते समय बनाया गया है।

अभिषेक प्रताप ने पांचों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है। जिस पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। थानाध्यक्ष सकरौली अवधेश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पांचों को गिरफ्तार कर लिया गया। तीन लोग नाबालिग थे, जिन्हें मुचलके पर छोड़ा गया है। दो पर शांतिभंग की कार्रवाई की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें