फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा में कोरोना: तीसरी लहर में पहली बार दो संक्रमितों की मौत, 24 घंटे में 296 नए मरीज मिले

Sun, 16 Jan 2022 05:37 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

तीसरी लहर में कोरोना संक्रमण अब जानलेवा होने लगा है। मथुरा जिले के दो संक्रमित मरीजों की मौत हो गई। इनमें एक महिला का इलाज आगरा में चल रहा था। 
विज्ञापन
जिला संयुक्त चिकित्सालय वृंदावन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा जिले में कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर अब कहर बरपाने लगी है। रविवार को दो संक्रमित मरीजों की मौत हो गई। इनमें एक महिला और पुरुष है। दोनों बुजुर्ग थे। एक दिन में दो संक्रमितों की मौत होने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। वहीं बीते 24 घंटे में 296 नए मरीज भी मिले हैं। इससे अब सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 2229 पर पहुंच गया है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक वृंदावन के ज्ञान गुदड़ी निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला बीते दिनों कोरोना संक्रमित हो गई थी। आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में उसका उपचार चल रहा था। रविवार को उसने दम तोड़ दिया। इधर, मथुरा के बलदेव पुरी निवासी 80 वर्षीय बुजुर्ग की मौत वृंदावन के सौ शैया संयुक्त जिला अस्पताल में हुआ है। वह भी संक्रमित थे। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें