फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पहले लगा करंट, फिर ट्रक के पहिए के नीचे आ गया...क्लीनर की ऐसे हुई मौत; देखकर कांप गए लोग

Wed, 30 Jul 2025 01:32 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

ट्रक पीछे करते समय चपेट में आने से क्लीनर की मौत हो गई। पहले उसे करंट लगा, जैसे ही वो जमीन पर गिरा तो ट्रक का पहिया उसके ऊपर से गुजर गया। 
विज्ञापन
ट्रक से कुचलकर मौत। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा में ट्रक पीछे करते समय चपेट में आने से क्लीनर की मौत हो गई। चालक ने बताया कि पहले क्लीनर को करंट लगा। उसके बाद ट्रक के पहिए के नीचे आ गया। हादसा थाना सकीट क्षेत्र के गांव गढि़या कोंची का है।
विज्ञापन


गढ़िया कोंची निवासी संदीप कुमार ने बताया कि कोलकाता से परचून का सामान लेकर सकीट आए थे। क्लीनर अनुराग (21) निवासी नंदपुर थाना फरिहा जिला फिरोजाबाद की यहां ननिहाल है और वह यहीं रहता है। मंगलवार को यहां से जाने के लिए ट्रक को पीछे कर रहे थे। उसी समय हाईटेंशन लाइन के तार से ट्रक छू गया। करंट लगने से अनुराग खिड़की खुली होने के कारण नीचे गिर गया और पहिए के नीचे आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह देखकर चीख-पुकार मच गई।

सूचना पर पुलिस और मृतक के घर से परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम कराया गया। गांव नंदपुर निवासी संतोष ने बताया कि 3 भाइयों में अनुराग दूसरे नंबर का था और क्लीनर का काम करके अपना खर्चा चलाता था। मौत की जानकारी मिलने के बाद से ही परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। सीओ सकीट कीर्तिका सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें