फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather In Firozabad: फिरोजाबाद में झमाझम बरसात, उमस से मिली राहत, सुहावना हुआ मौसम

Thu, 06 Aug 2020 04:15 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद

सार

  • बच्चों ने भी इस सुहावने मौसम का जमकर आनंद उठाया
  • ठंडी हवाओं के साथ ही मौसम में भी नमी देखने को मिली
विज्ञापन
बारिश के बीच परिवार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद में गुरुवार को तेज हवा के साथ करीब दस मिनट हुई झमाझम बरसात के बाद उमस भरी गर्मी से निजात मिल गई। मौसम भी सुहावना हो गया। बच्चों ने भी इस मौसम का जमकर लुफ्त उठाया।
विज्ञापन


गुरुवार सुबह से ही मौसम काफी अच्छा रहा। बीच-बीच में सूर्य देव के दर्शन होते रहे। दोपहर करीब एक बजे के बाद बादल छा गए। इस बीच उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान करती रही। ढाई बजे करीब बूंदाबांदी शुरु हो गई। तीन बजे करीब तेज हवा के साथ झमाझम बरसात शुरु हो गई। लोगों को गर्मी से निजात भी मिल गई। 

इस बीच कोरोना संक्रमण के चलते स्कूल कालेज बंद होने के कारण घरों में रहने वाले बच्चों ने भी इस सुहावने मौसम का जमकर आनंद उठाया। बरसात थमने के साथ ही छतों पर चढ़ गए। वहीं ठंडी हवाओं के साथ ही मौसम में भी नमी देखने को मिली। हवा के साथ शुरु हुई झमाझम बरसात के बीच जो जहां था, वहीं रुक गया। हाईवे पर भी वाहनों की रफ्तार कम हो गई थी। क्योंकि बरसात काफी तेज थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- महिला चिकित्सक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत, सुसाइड नोट के आधार पर दर्ज होगा मुकदमा
विज्ञापन


बारिश के चलते तापमान में भी कमी आई। पिछले कुछ दिनों से लगातार तापमान बढ़ रहा था। लेकिन गुरुवार को हुई बारिश ने तापमान में करीब तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। बरसात के बाद 27 डिग्री सेल्सियस के करीब तापमान दर्ज किया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें