फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीडीओ को कार्यालयों में नहीं मिले सुरक्षा के इंतजाम

विज्ञापन
05एमएनपी-02-विकास भवन का निरीक्षण करते सीडीओ - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। विकास भवन में स्थित कार्यालयों का हाल जानने के लिए बुधवार दोपहर मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) ने निरीक्षण किया। इस दौरान कई जगह कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए इंतजाम नहीं मिले। इस पर नाराजगी जताते हुए सुधार के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सीडीओ ईशा प्रिया बुधवार को दोपहर साढ़े 12 बजे के करीब विकास भवन स्थित कार्यालयों का निरीक्षण करने के लिए निकलीं। सबसे पहले वे जिला कृषि अधिकारी कार्यालय पहुंची। यहां जिला कृषि अधिकारी मौजूद नहीं थे, वहीं कुछ कर्मचारी कार्यालय के बाहर बैठे हुए थे। इसके साथ ही कोविड-19 के दृष्टिगत लगाई जाने वाली शिकायत पेटिका भी नहीं मिली। इस लापरवाही पर नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिए। इसके बाद जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय में निरीक्षण के लिए पहुंची तो यहां शिकायत पेटिका लगी मिली। पास ही के नेडा कार्यालय में एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी उपस्थित मिला। जानकारी करने पर पता चला कि अधिकारी की तैनाती न होने के चलते आगरा के परियोजना अधिकारी को नेडा का चार्ज दिया गया है। इसके बाद सीडीओ ने जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय का रुख किया। यहां डीपीआरओ स्वामीदीन को शिकायत पेटिका लगवाने और लगातार सैनिटाइजेशन कराने के निर्देश दिए। सीडीओ के निरीक्षण की सूचना विकास भवन में फैलते ही कर्मचारी सतर्क हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें