मथुरा में बुखार का प्रकोप थम नहीं रहा है। फरह क्षेत्र के गांव कोह से शुरू हुआ डेंगू और वायरल फीवर का प्रकोप जिले में फैलता जा रहा है। अब बलदेव क्षेत्र में बच्चों की मौत के मामले सामने आए हैं। यहां बीते 10 दिन में चार बच्चों की मौत हो चुकी है। बच्चों की मौत की सूचना पर हड़कंप मच गया।
शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम क्षेत्र में पहुंचीं। गांवों में शिविर लगाकर दवाइयों का वितरण किया गया। चार बच्चों की मौत के साथ जनपद में बुखार से मरने वालों का आंकड़ा शुक्रवार को 21 हो गया। केंद्र और प्रदेश की स्वास्थ टीमों ने जनपद में डेरा डाल रखा है।