फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

8 से 10 लाख रुपए में पुलिस भर्ती का लेते थे ठेका, अपनाते थे ऐसा तरीका जानकर पुलिस भी हैरान

Mon, 07 Jan 2019 05:37 PM IST
शशांक गौर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
यूपी पुलिस
विज्ञापन

फिरोजाबाद पुलिस ने क्राइम ब्रांच की मदद से प्रतियोगी परीक्षाओं में पास कराने का ठेका लेने वाले सॉल्वर गैंग के चार सदस्यों को पकड़ा है। इस गैंग के चारों सदस्य टूंडला थाना क्षेत्र के निवासी हैं। पकड़े गए लोगों में रूपेश पोनिया, हरेंद्र पाल, अजय पोनिया और सुशील कुमार शामिल हैं। जबकि गैंग के लीडर मोहन कुमार समेत चार लोग फरार हो गए हैं। 

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के मुताबिक यह लोग 8 से 10 लाख रुपए में पुलिस भर्ती सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में अभ्यर्थियों को पास कराने का ठेका लेते थे। इनके पास से तमाम फर्जी दस्तावेज, अधिकारियों के नाम की मोहर, कंप्यूटर प्रिंटर सहित फर्जीवाड़े का काफी सामान बरामद हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फरार गोगों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। सॉल्वर गैंग के यह सदस्य अभ्यर्थियों को पास कराने के लिए ऐसा तरीका अपनाते थे जिसे जानकर पुलिस भी हैरान है। अभ्यर्थी के फॉर्म के साथ सॉल्वर गैंग के सदस्य खुद भी उसी डेट में आवेदन करते थे और फोटो मिक्सिंग का खेल करते थे। नकल में ब्लूटूथ का भी प्रयोग करते थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें