फिरोजाबाद। मतदाताओं को निर्वाचक नामावली में पुराने फोटो की जगह नए फोटो चस्पा कराने उपनाम में संशोधन कराने का मौका मिलेगा।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर आगामी 31 जनवरी से इस संबंध में जरूरी प्रपत्र भरवाए जाएंगे।
निर्वाचन आयोग द्वारा गत दिनों जारी निर्देशों के अनुसार मतदाता पहचान पत्र में खुद का फोटो बदलवाने के इच्छुक मतदाता आगामी 31 जनवरी के उपरांत कभी भी प्रपत्र संख्या आठ का प्रयोग कर फोटो बदलवा सकते हैं।
बीएलओ के माध्यम से मतदाताओं के नवीनतम फोटो निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के सम्मुख प्रस्तुत किए जाएंगे।