फिरोजाबाद में सेवानिवृत्त वायुसेना कर्मी के घर हुई दो करोड़ से अधिक की चोरी का पुलिस ने मंगलवार को खुलासा कर दिया। दो बदमाशों को चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। मौके से उनके पास से चार किलो सोने के आभूषण, एक किलो चांदी के आभूषण और एक लाख 65 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। गिरफ्तार किए गए बदमाशों को पुलिस ने जेल भेज दिया।
एसएसपी अशोक कुमार शुक्ल ने बताया कि उत्तर थाना क्षेत्र के जलेसर रोड श्मशान घाट के सामने निवास करने वाले एयरफोर्स के सेवानिवृत्त कर्मचारी श्याम बहादुर शर्मा के घर पांच अगस्त को बदमाश करीब दो करोड़ रुपये के आभूषण और पांच लाख के करीब नकदी चोरी कर ले गए थे।
घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने संतोष कुमार बघेल और रामनाथ पुत्र ओमप्रकाश निवासी नगला राधे पचवान थाना नारखी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब चार किलो सोने के आभूषण, एक किलो चांदी के आभूषण व एक लाख 65 हजार रुपये की नकदी बरामद की है।
सेल्स ऑफिसर हत्याकांड: नामजदों की गिरफ्तारी के लिए सुनील के परिजनों का धरना, एडीजी ने दिया आश्वासन