फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइक-क्लिक के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाला शातिर गिरफ्तार, ऐसे बनाता था लोगों को 'शिकार'

Sun, 09 Aug 2020 12:30 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद

सार

रामकृष्ण नगर निवासी पवन कुमार ने 2017 में उत्तर में दर्ज कराया था 7.52 लाख की ठगी का मामला
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में लाइक और क्लिक कराकर ठगी करने वाला आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल साइट्स पर लाइक और क्लिक के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी करने के आरोपी नोएडा निवासी अमित सक्सेना को थाना उत्तर पुलिस ने सर्विलांस टीम के सहयोग से बिजनौर से गिरफ्तार कर लिया। उसने करोड़ों की ठगी का मामला कबूल किया है। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन


एसपी देहात राजेश कुमार ने पत्रकार वार्ता में बताया कि थाना उत्तर के जलेसर रोड रामकृष्ण नगर के निवासी पवन कुमार पुत्र किताब सिंह ने थाना उत्तर में पेय-वे इट सॉल्यूशन के मालिक अमित सक्सेना के खिलाफ ठगी करने का मामला दर्ज कराया था। वर्ष 2017 में दर्ज ठगी के मामले की जांच थाना उत्तर के एसआई राघवेंद्र सिंह को मिली।

संबंधित खबर- 'लाइक-क्लिक' के नाम पर 500 करोड़ की ठगी में एक और आरोपी गिरफ्तार, 50 हजार का था इनाम
विज्ञापन


साइबर क्राइम के अभय कुमार सिसौदिया, अंकित वर्मा एवं विजेंद्र सिंह ने मामले को खंगालना शुरू किया तो करोड़ों की ठगी का मामला सामने आया। साइबर सेल की टीम के सहयोग से पुलिस ने जिला बिजनौर के नगीना थाना क्षेत्र से अमित सक्सेना को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से तीन बैंकों के एकाउंट, डेबिट कार्ड, बैंक खातों को फ्रीज करने की प्रक्रिया के कागज, वोटर कार्ड, आधार कार्ड के साथ ढाई हजार की नकदी बरामद की।  
 

कंपनी बनाकर इस तरह बनाता था ठगी का शिकार 
एसपी देहात राजेश कुमार ने बताया कि आरोपी अमित सक्सेना द्वारा प्रत्येक यूजर को तीन प्लान दिए जाते थे। 

- पहले प्लान में प्रत्येक यूजर से 18 हजार रुपये कंपनी के खाते में जमा कराए जाते थे। इस प्लान के तहत ही यूजर को 350 लाइक क्लिक करने होते थे। इसके परिणाम स्वरूप 230 रुपये प्रत्येक दिन यूजर को रिटर्न होते थे। 

- दूसरे प्लान में 57 हजार रुपये कंपनी के एकाउंट में जमा करने होते थे। इसके तहत प्रत्येक दिन 350 लाइक क्लिक करने होते थे। इसके तहत ही 670 रुपये प्रतिदिन रिटर्न होते थे।

- तीसरे प्लान के तहत एक लाख 15 हजार रुपये कंपनी के बैंक एकाउंट में जमा कराने होते थे।  इस यूजर को 350 लाइक क्लिक करने होते थे। इसके एवज में यूजर को 970 रुपये प्रतिदिन रिटर्न प्राप्त होता था। 
विज्ञापन

राजस्थान, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कई जिलों में ठगी के मामले हैं दर्ज 
एसपी देहात राजेश कुमार ने बताया कि आरोपी अमित सक्सेना ने उत्तर प्रदेश के साथ ही साथ राजस्थान और हरियाणा में लोगों को ठगी का शिकार बनाया था।

इसके खिलाफ वर्ष 2017 में फिरोजाबाद के थाना उत्तर के साथ-साथ आगरा के सिकंदरा, गाजियाबाद के लिंक रोड, लखनऊ के आलमबाग और राजस्थान के चित्तौडग़ढ़ में ठगी के मामले दर्ज हैं। वर्ष 2018 में हरियाणा के गुरुग्राम तथा गौतमबुद्धनगर नोएडा के सेक्टर 24 थाना तथा वर्ष 2019 में बिजनौर के कोतवाली थाना व उन्नाव कोतवाली,गाजियाबाद के मोदीनगर तथा 2020 में आगरा के सदर थाने में ठगी के मामले दर्ज हैं। 

इन कंपनियों में अमित सक्सेना है डायरेक्टर 
फिरोजाबाद। एसपी देहात राजेश कुमार ने बताया कि आरोपी कल्पतरु मीडिया मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड, कलिंगा गोल्डलोन निधि लिमिटेड, वरुण धवन सिक्योरिटी लिमिटेड, पेयशॉप सर्विस प्राइवेट लिमिटेड, एयू मैनेजमेंट कन्सलटेंट प्राइवेट लिमिटेड, देव न्यूज नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड में डायरेक्टर है। एसपी देहात ने कहा कि उससे और पूछताछ की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें