फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद: रोडवेज बस में टिकट के लिए सिपाही और परिचालक में मारपीट, दोनों को थाने में बैठाया गया

Tue, 28 Nov 2023 06:01 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

परिचालक और सिपाही के बीच रोडवेज बस में टिकट को लेकर जमकर लात-घूंसे चले। मारपीट की इस घटना से सवारियों में अफरा-तफरी मच गई। चालक ने बस को हाइवे पर तैनात पुलिस टीम के पास रोक दिया, जहां से पुलिस दोनों को थाने में ले गई। 

 
विज्ञापन
रोडवेज बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में सोमवार देर शाम मथुरा में यातायात पुलिस में तैनात सिपाही और परिचालक के बीच रोडवेज बस में टिकट को लेकर जमकर मारपीट हुई। इससे बस में बैठी सवारियों में अफरा तफरी मच गई। चालक ने बस को नौशहरा के पास हाईवे किनारे खड़ी पुलिस टीम के पास रोक दी। जहां से पुलिस दोनों ही पक्षों को थाने ले आई, जिनसे पुलिस पूछताछ के बाद ।
विज्ञापन


जनपद मैनपुरी के थाना करहल निवासी रवि कुमार (26) सैफई डिपो की बस में परिचालक है। वह सोमवार देर शाम रोडवेज बस में आगरा से सैफई तक की डयूटी कर रहा था। बस को चालक उदयवीर चला रहा था। परिचालक का आरोप है कि जब बस फिरोजाबाद पहुंची, तभी बस में मथुरा में यातायात पुलिस में तैनात कर्मवीर (47) निवासी भनूपुरा थाना सिरसागंज दो बच्चों को लेकर सिरसागंज जाने के लिए सवार हो गया। जब परिचालक ने टिकट काटना चाही, तो दोनों बच्चों की एक टिकट लेने की जिद पर अड़ गया। इसको लेकर विवाद हो गया।

देखते ही देखते परिचालक और बस में सवार यात्री में हाथापाई शुरू हो गई। आरोप है कि यात्री ने फोन करके कुछ लोगों को रास्ते में बुला लिया। जिन्होंने बस में घुसकर पिटाई की। पिटाई होते देख चालक उदयवीर बस को तेजी से भगा ले गया। जिसने नौशहरा पुलिस के पास हाईवे किनारे खड़ी पुलिस को देखकर वहां बस को रोक दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों का बीचबचाव कराकर थाने ले आई। वहीं दूसरे पक्ष के कर्मवीर का आरोप है कि कंडक्टर ने अभद्रता की थी, जिसके चलते मारपीट हुई थी। वह बस को सीधे सैफई ले जाने की बात कर रहा था। इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह ने दोनों पक्षों को पूछताछ के लिए थाने में बैठा लिया। जिनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें