फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सरिता, राहुल और लिपी ने टीएलएम प्रदर्शन में पाया पहला स्थान

Tue, 28 Nov 2023 05:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सरिता, राहुल और लिपी ने टीएलएम प्रदर्शन में पाया पहला स्थान
विज्ञापन

- राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित हुई शिक्षण अधिगम सामग्री प्रदर्शन प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। राजकीय इंटर काॅलेज मैनपुरी पर मंगलवार को राजकीय शिक्षकों के बीच शिक्षण अधिगम सामग्री प्रदर्शन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान विषय पर आधारित प्रतियोगिता में लिपी, सरिता और राहुल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सफल प्रतिभागी शिक्षाक मंडलीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित शिक्षण अधिगम सामग्री प्रदर्शन में जिले के 22 राजकीय कॉलेजों के 40 शिक्षक- शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया। शिक्षक-शिक्षिकाओं ने गणित, विज्ञान और सामाजिक विषय पर शिक्षण अधिगम सामग्री (टीएलएम) का प्रदर्शन किया। गणित वर्ग में पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय इंटर कॉलेज शाहजहांपुर की शिक्षिका लिपि जैन ने प्रथम स्थान पाया। वहीं विज्ञान वर्ग में राजकीय इंटर कॉलेज रठेरा की शिक्षिका सरिता यादव ने प्रथम स्थान पाया। सामाजिक विज्ञान विषय में राजकीय हाईस्कूल रोसिंगपुर के शिक्षक राहुल यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता में नेशनल डिग्री कॉलेज भोगांव के प्रवक्ता डॉ. आदेश कुमार ने गणित, श्री चित्रगुप्त डिग्री कॉलेज के प्रवक्ता डॉ.अरविंद यादव ने विज्ञान और श्री चित्रगुप्त काॅलेज के ही सामाजिक विज्ञान के प्रवक्ता डॉ. नीलेश श्रीवास्तव ने निर्णायक की भूमिका निभाई। प्रतियोगिता का आयोजन प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज मैनपुरी अनिल कुमार की देखरेख में हुआ। उन्होंने बताया कि तीनों वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी अब मंडलीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता संचालन में संयोजक कमल यादव, ओमकार सिंह का सराहनीय सहयोग रहा। संचालन संतोष कुमार शाक्य ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें