फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्ष फायरिंग में चार महिलाएं हुईं घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कुसमरा (मैनपुरी)। किशनी थाना क्षेत्र के गांव कमलनेर में शुक्रवार की देर रात शादी समारोह के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में चार महिलाएं घायल हो गईं। समारोह स्थल पर फायरिंग के बाद भगदड़ मच गया। घायलों को अस्पताल ले जाया गया। वहां से सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार थाना किशनी की कुसमरा चौकी क्षेत्र के गांव कमलनेर निवासी रघुनाथ सिंह की पुत्री सुमन की बरात शुक्रवार को फर्रुखाबाद के मोहम्मदाबाद से आई थी। रात को बरात धूमधाम के साथ दरवाजे तक पहुंच गई। इस बीच सब कुछ सही ढंग से चल रहा था, लेकिन जयमाला के दौरान वधू पक्ष के कुछ लोगों ने हर्ष फायरिंग करना शुरू कर दिया। हर्ष फायरिंग के दौरान चली गोलियां लगने से दूल्हा पक्ष की चार महिलाएं घायल हो गईं। उक्त घटना के बाद समारोह स्थल पर भगदड़ मच गई। घायलों को अस्पताल ले जाया गया। जहां से चिकित्सकों ने घायल मंजीता देवी पत्नी विजेंद्र सिंह, राजवती पत्नी शैतान सिंह, रेखा पत्नी अनिल, सीता देवी पत्नी चंद्रवीर को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी जांच करने पहुंची।
छह दिन में हर्ष फायरिंग की दूसरी घटना
कुसमरा क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग की यह पहली घटना नहीं है। इससे पूर्व 22 जून की रात रामनगर रोड पर एक गेस्ट हाउस में कुसमरा निवासी कल्लन ठाकुर के शादी समारोह में बड़ी संख्या में लोग जमा हुए थे। वहीं हर्ष फायरिंग भी हुई थी। हालांकि पुलिस ने दूल्हा, दूल्हा के भाई, गेस्ट हाउस- मालिक व 50-60 अज्ञात लोगों के विरुद्ध भीड़ जुटाने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

कमलनेर में हुई घटना को लेकर अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। परिजन तहरीर नहीं देंगे तो चौकीदार की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज होगी।
विज्ञापन

प्रयांक जैन, सीओ भोगांव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें