फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित मिलने के बाद छपट्टी और अंबेडकर नगर सील

विज्ञापन
27एमएनपी-13-मोहल्ला छपट्टी में कोरोना संक्रमित मिलने के बाद बंद गली - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। शनिवार को शहर के अलग-अलग तीन मोहल्लों में आठ कोरोना संक्रमित मिलने से खलबली मच गई है। आनन-फानन में स्वास्थ्य विभाग और पुलिस ने दो मोहल्लों की गलियों को सील कर दिया है जबकि एक मोहल्ले को शाम तक सील नहीं किया गया है।
विज्ञापन

मोहल्ला छपट्टी में शनिवार को चार, कचहरी रोड स्थित अंबेडकर नगर में तीन और बस स्टैंड के सामने स्थित पचौरी कंपाउंड में एक संक्रमित मिला है। इसके बाद इन क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया है। इसी के चलते शनिवार को सभी संक्रमितों को आइसोलेशन वार्ड भेजने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम और पुलिस यहां पहुंची। छपट्टी अंबेडकर नगर क्षेत्र सील कर दिया गया है। पचौरी कंपाउंड को शनिवार शाम तक सील नहीं किया गया है।
स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने की स्क्रीनिंग
शहर में एक साथ आठ संक्रमित मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीमें स्क्रीनिंग में जुट गई हैं। छपट्टी के अलावा कचहरी रोड स्थित अंबेडकर नगर में भी दिन भर स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने लोगों की स्क्रीनिंग की। इसके साथ ही उन्होंने कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आने वालों की भी जानकारी जुटाई।
विज्ञापन

हथठेल वालों को लौटाया
छपट्टी में पूर्व में भी कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। वहीं शनिवार को चार नए कोरोना संक्रमित मिलने के गलियों को सील कर पुलिस तैनात की गई है। शनिवार को मोहल्ले में सब्जी व फलों की बिक्री करने और सामान पहुंचाने के लिए आने वाले ठेलों को पुलिस ने लौटा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें