बाह में खेत की बाड़ के विवाद में चले लाठी-डंडे
बाह क्षेत्र के जोधपुरा गांव में सोमवार की सुबह फसल की रखवाली के लिए खेत की मेड़ पर लगाई बाड़ को लेकर ग्रामीण बलवीर और हेत सिंह पक्ष में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों ओर से लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी चले। जिससे बलवीर के बेटे राहुल, हेत सिंह के बेटे मुकेश, राम सुंदर के बेटे देवेंद्र घायल हो गए।
पुलिस ने बलवीर पक्ष के बलवीर, रवि, सूरज, राहुल, भूपेंद्र सिंह तथा हेत सिंह पक्ष के देवेंद्र सिंह, मुकेश, जोगेंद्र के अलावा शांतिनगर के अनिल को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर बाह जसवीर सिंह ने बताया कि बाड़ को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई है। घायलों का मेडिकल कराया है। गिरफ्तार नौ लोगों का शांतिभंग में चालान किया है।