फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज: अमांपुर के टेंट गोदाम में लगी आग, विधायक बोले माहौल बिगाड़ने की साजिश

Sat, 03 Feb 2018 01:27 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला कासगंज
विज्ञापन
अाग के कारण जला सामान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमन की राह पर बढ़ रहे कासगंज जिले में छिटपुट घटनाएं प्रशासन और पुलिस के लिए परेशानी खड़ी कर रही हैं। शुक्रवार रात को अमांपुर के एक टेंट गोदाम में आग लग गई। पुलिस ने इसे हादसा बताया है। वहीं विधायक अमांपुर ने इसे माहौल बिगाड़ने की साजिश करार दिया है। 
विज्ञापन


बता दें कि कासगंज में 26 जनवरी से शुरू हुई हिंसा के बाद धीरे-धीरे शहर शांति की ओर बढ़ रहा है। बाजार भी खुलने लगे हैं, हालांकि धारा 144 लागू होने के कारण भीड़भाड़ दिखाई नहीं दे रही। ऐसे में शुक्रवार रात को हुई एक घटना ने फिर से पुराने हालात पैदा कर दिए।

बताया गया है कि शुक्रवार रात को कासगंज के अमांपुर में मोनिका टेंट हाउस के गोदाम में आग लग गई। इसकी जानकारी लोगों को सुबह हो सकी। टेंट हाउस मालिक ने गोदाम में आग लगाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि गोदाम में बिजली की लाइन भी नहीं है। ऐसे में शॉर्टसर्किट भी नहीं हो सकता। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस - फोटो : अमर उजाला
आग लगने की सूचना पर एसडीएम, सीओ पुलिस बल के साथ पहुंचे। वहीं पुलिस का कहना है कि टेंट हाउस स्वामी ने रात में सामान की सप्लाई के लिए गोदाम खोला था। 

इस दौरान मोमबत्ती जलाई थी। संभव है आग उसी मोमबत्ती से लगी हो। इधर विधायक अमांपुर देवेंद्र सिंह ने इसे माहौल बिगाड़ने की साजिश बताया है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें