Agra News: कीठम के जंगल में दोबारा लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के आगरा में रुनकता स्थित सूर सरोवर पक्षी विहार के जंगल में रविवार की दोपहर एक बार फिर आग धधक उठी। बिजली के तारों से निकली चिंगारी के कारण आग लगना बताया जा रहा है। लपटें उठती देख वन विभाग के कर्मचारी पहुंच गए। करीब डेढ़ घंटे जूझने के बाद आग पर काबू पाया। दो दिन पहले भी यहां आग लग गई थी।
झाड़ियों के साथ पौधे भी जलने लगे
कीठम झील स्थित बालू सेंटर से आगे कैंटीन के पास ग्रामसभा और उद्यान विभाग की जमीन पर जंगल है। रविवार की दोपहर करीब 12 बजे हाईटेंशन विद्युत लाइन के तारों के टकराने के कारण निकली चिंगारी से सूखी घास और झाड़ियों में आग लग गई। झाड़ियों के साथ आग से पौधे भी जलने लगे।
यह भी पढ़ेः- UP: पहले बोले अपने हाथ से खाना खिलाओ...फिर कोठरी में खींचा और लगा ली कुंडी, चचेरे भाई और
उद्यान विभाग के कर्मचारियों मे पाया काबू
लपटें देख वन विभाग और उद्यान विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। कर्मचारियों ने मिट्टी और रेत फेंककर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग बढ़ने लगी। इस पर फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। मौके पर दमकल की दो गाड़ी पहुंचीं। जंगल में रास्ते की दिक्कतों का भी दमकल को सामना करना पड़ा। इससे करीब डेढ़ घंटे जूझने के बाद किसी तरह वन विभाग व उद्यान विभाग के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया गया।