फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: दिवाली पर 24 घंटे दौड़ती रहीं दस दमकल, टायर शोरूम और दो फर्नीचर की दुकानों सहित 13 स्थानों पर लगी आग

Fri, 05 Nov 2021 10:32 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाल नेटवर्क, आगरा

सार

गुरुद्वारा गुरु का ताल के पास शुक्रवार सुबह टायर गोदाम में भीषण आग लग गई, जिससे अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 
विज्ञापन
टायर गोदाम में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा शहर और देहात में गुरुवार और शुक्रवार की सुबह तक 13 स्थानों पर आग लगी। सिकंदरा में टायर शोरूम जल गया। एत्माद्दौला और वाटर वर्क्स में फर्नीचर के गोदाम और दुकान में आग लगी। इसके अलावा घर, कूड़े के ढेर और करब में आग लगने की घटनाएं हुईं। दस दमकल 24 घंटे आग बुझाने के लिए दौड़ती रहीं। अग्निशमन विभाग का कहना है कि आतिशबाजी की चिंगारी और शार्ट सर्किट से ये घटनाएं  हुईं।

विज्ञापन

सरस्वती नगर निवासी राहुल अग्रवाल का एनएच-2 पर टायर का शोरूम है। उन्होंने बताया कि दिवाली पर पूजन के बाद शाम तकरीबन पांच बजे शोरूम बंद करके घर गए थे। शुक्रवार भोर में पांच बजे दो युवकों ने शोरूम से धुआं निकलता देखा। बोर्ड पर लिखे नंबर पर कॉल करके उन्हें सूचना दी। वह शोरूम पर आए तो लपटें निकल रही थीं। सूचना पर थाना सिकंदरा पुलिस और दमकल आ गईं। दमकल की मदद से रस्सी बांधकर शटर तोड़ा। आग भूतल और पहली मंजिल पर रखे टायर के स्टॉक में फैल चुकी थी। सुबह तकरीबन नौ बजे आग बुझाई जा सकी। दोपहर में 12 बजे आग फिर भड़क गई। एक बार फिर दमकल पहुंची। तब पूरी तरह से आग बुझाई जा सकी। राहुल ने बताया कि अग्निकांड में लाखों का नुकसान हुआ है। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी अक्षय रंजन शर्मा ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। आग बुझाने के लिए चार दमकल लगी रहीं। फोम टेंडर भी बुलाना पड़ा। 

 

विज्ञापन

अग्निकांड में जल गया लाखों का फर्नीचर
प्रकाश नगर निवासी गुलजार अहमद का ओम नगर में फर्नीचर का गोदाम है। उनके गोदाम में बृहस्पतिवार रात को आग लगी। सूचना पर पहुंची दमकल ने दो घंटे में आग पर काबू पाया। गुलजार ने पुलिस को बताया कि आग में पांच लाख के माल के नुकसान हुआ है। शुक्रवार भोर में पांच बजे वाटर वर्क्स स्थित तकिया लाल मसजिद में फर्नीचर की दुकान और गोदाम में आग लग गई। इससे अफरातफरी मच गई। चार दमकलों ने दो घंटे में आग बुझाई। 

ये अग्निकांड हुए
चार नवंबर
- सुबह 10:22 बजे छत्ता स्थित पीपल चौकी के पास कूड़े के ढेर में आग लग गई। दमकल ने बुझाई।
- सुबह 10:53 बजे बाह के गांव भूपालपुरा में करब में आग लगी।
- दोपहर 1:45 बजे रकाबगंज स्थित एक मकान में आग की सूचना आई। उसे कुछ ही देर में बुझा लिया गया।
- रात 8:45 बजे एत्माद्दौला स्थित नगला रामगंज में गल्ला मंडी में आग लगी। दमकल के पहुंचने से पहले ही बुझ गई।
- एत्माद्दौला में मकान और कमला नगर में कूड़े के ढेर में आग लगी। मगर, कुछ ही देर में बुझा ली गईं।
- रात 9:30 बजे अछनेरा के गांव नगरिया में भूसे के ढेर में आग लगी। किरावली से दमकल भेजी गई।
- रात 10:25 बजे अर्जुन नगर स्थित एक घर में रखे सामान में आग लग गई। दमकल ने बुझाई।
- रात 1:10 बजे जीवनी मंडी के पास चमड़े की कतरन में आग लग गई।
पांच नवंबर
- तड़के 4:52 बजे आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर तीन स्थित शमशान घाट की लकड़ियों में आग लग गई। दमकल ने बुझाई।
- सुबह 5:00 बजे प्रकाश नगर, एत्माद्दौला में फर्नीचर की दुकान और गोदाम में आग लगी।
- सुबह 5:10 बजे वाटर वर्क्स चौराहा स्थित फर्नीचर की दुकान में आग लगी।
- शुक्रवार 6:00 बजे सिकंदरा हाईवे स्थित टायर शोरूम में आग लगी।

यमुना एक्सप्रेस वे पर हादसे में पांच की मौत: मातम में बदलीं दिवाली की खुशियां, आर्यन कर रहा था एयरफोर्स की तैयारी
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें