फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: शॉर्ट सर्किट से कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग, 25 लाख का माल जलकर खाक

Sat, 11 Sep 2021 11:14 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा

सार

शाहगंज निवासी राजेश मंदानी की शाहगंज रुई की मंडी बाजार में रुचि सूट इम्पोरियम नाम से दुकान है। उन्होंने कुछ दिन पहले ही दुकान में नया माल भरा था। आग में सब जलकर राख हो गया। व्यापारियों ने प्रशासन से पीड़ित को मुआवजा दिलाने की मांग की है। 
विज्ञापन
आगरा: दुकान से निकलतीं लपटें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना शाहगंज क्षेत्र में शुक्रवार देर रात कपड़े के शोरूम में शॉर्ट सर्किट के चलते आग लग गई। आग लगने से दुकान में रखे लगभग 25 लाख के कपड़े जलकर खाक हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। व्यापारियों ने सरकार से मुआवजे की मांग की है।

विज्ञापन


किराए पर थी दुकान
शाहगंज निवासी राजेश मंदानी की शाहगंज रुई की मंडी बाजार में रुचि सूट इम्पोरियम नाम से दुकान है। राजेश किराए पर दुकान लेकर शोरूम खोले हुए हैं। उन्होंने बाजार से कर्ज लेकर लेडीज कपड़ों का व्यवसाय शुरू किया था। स्थानीय पार्षद उमेश कुमार ने व्यापारी के बर्बाद होने के चलते सरकार से पीड़ित को मुआवजा दिए जाने की मांग की है।

चौकीदार से मिली जानकारी
पीड़ित व्यापारी राजेश के अनुसार देर रात करीब एक बजे बाजार का चौकीदार घर आया और उसने दुकान से धुआं निकलने की सूचना दी। अन्य व्यापारी भाइयों के साथ मौके पर गए तो आग विकराल रूप ले चुकी थी। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया पर कपड़ों में आग बहुत तेजी से फैल गई थी। 
विज्ञापन


सावधान: बच्चों के लिए खतरनाक है डेंगू का डेन-2 स्ट्रेन, दिमाग में सूजन, फेफड़ों में भर रहा पानी

उन्होंने बताया कि कुछ दिन पूर्व ही लेटेस्ट फैशन के लहंगे, साड़ियां और सूट मंगा कर दुकान में भरवाए थे। थाना प्रभारी सतेंद्र राघव के अनुसार पुलिस ने फायर ब्रिगेड की टीम के साथ एक घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पा लिया था। प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट से आग लगने की जानकारी हुई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन



अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें