आगरा के थाना जगदीशपुरा क्षेत्र के प्रताप नगर स्थित दो मंजिला मकान में आग लग गई। आग की लपटों ने जैसे ही मकान को घेरा तो अफरा-तफरी मच गई। लोग आग बुझाने के प्रयास में जुट गए। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गई।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
आगरा के जगदीशपुरा थाना क्षेत्र में प्रतापनगर डबल स्टोरी स्थित एक मकान में आग लग गई। आसपास के इलाके में अफरा तफरी मच गई। थोड़ी ही देर में देखते देखते आग की लपटें उठने लगी। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने के प्रयास में लगी है।
विज्ञापन
खतैना रोड निवासी रॉकी परचून की दुकान चलाते हैं। उन्होंने बताया कि रविवार को करीब सवा दो बजे वह दुकान पर बैठे हुए थे। घर पर उनकी मां अकेली थी। करीब 2:30 बजे अचानक कमरे से धुआं निकलने लगा। इस पर उनकी मां घर से बाहर निकाल कर सड़क पर आ गईं। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। थोड़ी ही देर में देखते देखते आपकी लपटें उठने लगीं। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने की प्रयास में लगी।