फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पुष्पांजलि हाइट्स के फ्लैट में लगी आग, फायर सेफ्टी उपकरण दे गए धोखा; ऐसे पाया लपटों पर काबू

Tue, 28 Apr 2026 11:25 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

पुष्पांजलि हाइट्स अपार्टमेंट के फ्लैट में आग लगते ही अफरातफरी मच गई। लोग अपने फ्लैट से भी पानी लेकर आए। तब कहीं आधा घंटे में आग बुझ सकी। लोगों ने आरोप लगाया कि फायर एस्टिंगुशर वर्ष 2024 के थे। आग बुझाने के लिए इस्तेमाल करने पर चालू नहीं हुए। इसकी शिकायत सोसाइटी से की जाएगी। 
विज्ञापन
फ्लैट में लगी आग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना न्यू आगरा के नगला बूढ़ी स्थित पुष्पांजलि हाइट्स अपार्टमेंट की 11वीं मंजिल पर खाली फ्लैट में रखे कबाड़ में मंगलवार शाम को आग लग गई। धुआं और लपटें उठने पर फ्लैट के बराबर में रहने वाले लोगों ने शोर मचा दिया। इस पर अफरातफरी मच गई। लोगों ने आधा घंटे में आग पर किसी तरह काबू पाया। सूचना पर दमकल भी पहुंच गई। अपार्टमेंट के लोगों ने आरोप लगाया कि अग्निशमन यंत्र ठीक से काम नहीं कर रहे थे। उन्होंने खुद ही प्रयास कर आग को बुझाया।
विज्ञापन


पुष्पांजलि हाइट्स के पर्ल टावर की 11वीं मंजिल पर घटना हुई। यहां पर 8 फ्लैट बने हुए हैं। इनमें से 1108 नंबर फ्लैट खाली पड़ा है। इसमें कबाड़ भरा हुआ था। बाकी फ्लैट में परिवार रहते हैं। मंगलवार शाम करीबन 7 बजे खाली फ्लैट में रखे कबाड़ सामान में आग लग गई। धुआं निकलने पर लोगों को पता चला। 1101 नंबर फ्लैट में रहने वाले सिद्धार्थ ने शोर मचा दिया। इस पर अफरातफरी मच गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। अपार्टमेंट से लपटें उठती देखकर अन्य टावर के लोग भी दहशत में आ गए।

आसपास के फ्लैट से भी लोग भागकर भूतल पर आ गए। अपार्टमेंट के लोगों का कहना था कि इस तल पर 6 हाईड्रेंट पाइंट थे। 6 फायर एस्टिंगुशर भी रखे हुए थे। इनसे आग बुझाने का प्रयास किया। मगर 5 हाईड्रेंट पाइंट से पानी नहीं निकला। 1 ही पाइंट से पाइप लगाकर पानी डाला गया। लोग अपने फ्लैट से भी पानी लेकर आए। तब कहीं आधा घंटे में आग बुझ सकी। लोगों ने आरोप लगाया कि फायर एस्टिंगुशर वर्ष 2024 के थे। आग बुझाने के लिए इस्तेमाल करने पर चालू नहीं हुए। इसकी शिकायत सोसाइटी से की जाएगी। मामले में सोसाइटी का पक्ष जानने के लिए अमर उजाला रिपोर्टर ने कॉल की, लेकिन मोबाइल नंबर स्विच ऑफ आया।
विज्ञापन


 

जांच करने जाएंगे मुख्य अग्निशमन अधिकारी
मुख्य अग्निशमन अधिकारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि आग की सूचना पर दमकल पहुंची थी। मगर फ्लैट में रहने वाले लोगों ने आग पर स्वयं ही पानी डालकर काबू पा लिया था। आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है। इस बारे में पता करने के लिए जांच कराई जाएगी। लोगों ने अग्निशमन यंत्र नहीं चलने की शिकायत की है। इन यंत्रों को भी चेक कराया जाएगा। अगर किसी तरह की समस्या है तो दूर कराया जाएगा।

 

लोगों ने दिखाई हिम्मत, किया बचाव
अपार्टमेंट में रहने वालों का कहना है कि 11 वीं मंजिल पर आग लगी थी। अगर दमकलकर्मी आते तो उन्हें मुश्किल का सामना करना पड़ा। पानी के पाइप नहीं ला पाते। 3 में से 2 लिफ्ट भी काम नहीं कर रही थीं। समय रहते आग पर काबू कर लिया गया। अगर लोग हिम्मत नहीं दिखाते तो दूसरे फ्लैट भी चपेट में आ सकते थे। 2 वर्ष पहले भी नाैवीं मंजिल पर आग लग गई थी। तब भी समय पर आग बुझा ली गई थी। एक फ्लैट मालिक से 7500 रुपये सोसाइटी चार्ज लिया जाता है। इसके बाद भी सुरक्षा और सुविधाओं का अभाव है।

 
विज्ञापन

कहीं आग लगे तो 112 पर करें काॅल
मुख्य अग्निशमन अधिकारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि कई बार लापरवाही की वजह से आग लगने की घटनाएं सामने आती हैं। भीषण गर्मी के माैसम में कहीं कूड़ा पड़ा हो या फिर कबाड़ सामान रखा हो, जरा सी चिंगारी से आग लग जाती है। इसके अलावा घरों में एसी और कूलर का लोड बढ़ने की वजह से भी हादसे हो जाते हैं। पुरानी वायरिंग पर अधिक लोड देने से आग लगती है। इसलिए लोगों को ध्यान देने की जरूरत है। वायरिंग चेक कराते रहें। जिस स्थान पर कूड़ा और कबाड़ रखा है, वहां पर ज्वलनशील पदार्थ न रखें। अगर कहीं भी आग लगने की घटना हो तो 112 पर काॅल करें। दमकल की टीम 10 मिनट में पहुंच जाएगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें