फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में ऑटो पार्ट्स की दुकान में लगी आग: बालूगंज बाजार में मची अफरातफरी, दमकल ने पाया लपटों पर काबू

Fri, 16 Oct 2026 09:13 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा के बालूगंज बाजार में शुक्रवार शाम ऑटो पार्ट्स की दुकान में आग लग गई। धुआं और लपटों को देख बाजार में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पुलिस और दमकल पहुंच गई। लपटों पर काबू पाया।
विज्ञापन
लपटों पर काबू पाने में जुटी दमकल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के बालूगंज में शुक्रवार रात शाॅर्ट सर्किट से ऑटो पार्ट्स की दुकान में आग लग गई। इससे बाजार में अफरातफरी मच गई। दुकानदारों ने आसपास की दुकान से सामान बाहर निकाला। सूचना पर पुलिस और दमकल पहुंच गई। दो घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग से लाखों का माल जल गया।
विज्ञापन


कमला नगर निवासी पंकज अग्रवाल की बालूगंज में श्याम ऑटो पार्ट्स के नाम से दुकान है। पहली मंजिल पर गोदाम बना हुआ है। पुलिस ने बताया कि गोदाम से लपटें निकलने पर दुकानदार को पता चला। इससे बाजार में दुकानदार दहशत में आ गए। आसपास दर्जनों दुकानें हैं। आग फैलने की आशंका थी। समय रहते आग को बुझा लिया गया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि आग शाॅर्ट सर्किट से लगने की आशंका है। 

वहीं दोपहर में फतेहाबाद रोड स्थित ताज गैलेक्सी होटल के आउटडोर में आग लग गई। इससे अफरातफरी मच गई। कर्मचारियों ने खुद ही आग को बुझाया। हालांकि दमकल भी पहुंच गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें