आलीपुर खेड़ा। भोगांव थाना क्षेत्र के कस्बा आलीपुर खेड़ा निवासी सैनिक अल्ताफ की रविवार की दोपहर तीन बजे संकिसा पुल के पास सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। सोमवार को सैनिक सम्मान के साथ जवान को अंतिम विदाई दी गई।
सैनिक अल्ताफ रविवार की दोपहर करीब तीन बजे फतेहगढ़ कैंटीन से खरीदारी करके बाइक पर सवार होकर अपने भाई के साथ घर आलीपुर खेड़ा वापस आ रहे थे। संकिसा पुल पर तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी थी। हादसे में 27 वर्षीय जवान की मृत्यु हो गई थी। रविवार को देर शाम सैनिक का पार्थिव शरीर परिजन को नहीं सौंपा गया। सोमवार को सैनिक का शव सुपुर्द ए खाक किया गया। इस दौरान आगरा से आई सेना की टुकड़ी ने जवान को अंतिम सलामी दी।