फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दावत से लौट रहे किसान की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
औंछा। थाना क्षेत्र के गांव भगवंतपुर के पास रविवार की देर शाम कुरावली से दावत खाकर घर लौट रहे किसान को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव नगला मही निवासी 50 वर्षीय किसान जिलेदार सिंह रविवार की शाम थाना कुरावली क्षेत्र के गांव बिछिया में एक कार्यक्रम में गए थे। देरशाम वहां से दावत खाकर मोपेड से घर आ रहे थे। मोपेड जब थाना क्षेत्र में गांव भगवंतपुर के पास पहुंची तभी मार्ग से गुजर रहे किसी वाहन ने टक्कर मार दी। चालक गाड़ी को लेकर भाग गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें