फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीनी विवाद में मारपीट, वृद्घ की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। मोहनपुर के सिरोरी में बुधवार की रात्रि जमीन के विवाद में वृद्घ से मारपीट कर दी। मारपीट में वृद्घ की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सिरोरी निवासी लेखराज का अपने साढू़ मातादीन एवं स्वर्गीय कुमर सिंह के बच्चों से एक मकान को लेकर विवाद चल रहा है। इस विवाद केेेे चलते दोनों पक्षों में कई बाद झगड़ा हो चुका है। रात के समय लेखराज अपने घर पर अकेले थे तभी उनसे मारपीट कर दी गई, जिससे गंभीर चोट आने के कारण उनकी मौत हो गई। जब उनके परिजन लौटकर घर आए तो उनको मामले की जानकारी हुई। उनके पुत्र वीरेंद्र सिंह, छोटे लाल, उमेश ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चौकी प्रभारी गजराज सिंह ने बताया कि अभी इस मामले में पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है। मामला जमीनी विवाद से जुड़ा हुआ है। अभी मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। शव पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चल सकेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें