फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सौ पचास रुपये के खातिर दो पक्षों में मारपीट, महिलाओं ने किया पथराव

Sun, 14 Oct 2018 01:38 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
प्रकाश नगर में झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आगरा प्रकाश नगर में 250 रुपये के लेनदेन के विवाद में दो पक्ष आमने- सामने आ गए, उनमें मारपीट के बाद पथराव हो गया। सांप्रदायिक तनाव की सूचना पर फोर्स दौड़ गई। पुलिस को देखते ही पथराव करने वाले भाग गए। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन


प्रकाश नगर निवासी रणवीर कबाड़े का कारोबार करता है। मोहल्ले का ही शानू फेरी लगाकर कबाड़ा खरीदता है। इसके बाद रणवीर को बेचता है। शानू के रणवीर पर 250 रुपये निकल रहे थे। शनिवार रात को उसने रणवीर से रुपये मांगे। इस बात पर दोनों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों के लोग आ गए, उनमें मारपीट हो गई। 

घर की महिलाएं छतों पर खड़ी थीं। उन्होंने ईंट- पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। इससे क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। लोगों ने घरों में छिपकर खुद को बचाया। कई लोगों को पत्थर लगे। किसी ने पुलिस को सांप्रदायिक तनाव की सूचना दी। इस पर तीन थानों की पुलिस पहुंच गई। 
विज्ञापन


पुलिस के पहुंचने पर पथराव करने वाले भाग खड़े हुए। पुलिस ने मौके से कुछ लोगों को पकड़ लिया। इंस्पेक्टर का कहना था कि दो परिवारों में झगड़ा हुआ था। कार्रवाई की जा रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें