फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुआ खिलाने को लेकर दो गुट के लोगों में हुई मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। शहर के आगरा बाईपास मार्ग पर जुआ खिलाने को लेकर दो गुट के लोगों के बीच जमकर हॉकी और डंडा चले। कुछ युवक घायल भी हो गए। लोगों की भीड़ एकत्र होता देख दोनों गुट के लोग भाग गए। कोतवाली में कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र में शहर के एक स्थान पर जुआ कराने को लेकर दो गुट के बीच तनातनी का माहौल चल रहा है। कुछ दिन पूर्व दोनों गुट के लोगों में मारपीट हुई थी। सोमवार को सात-आठ लोग आगरा बाईपास रोड पर बातचीत करने के लिए एकत्र हुए। यहां बात नहीं बन सकी और इसके बाद उनके बीच हॉकी और डंडा चल गए। मारपीट होते देख राहगीर रुक गए। इस पर झगड़ा कर रहे लोग बाइकों पर सवार होकर भाग गए। सीओ सिटी विजय पाल का कहना है कि इस तरह का कोई मामला संज्ञान में नहीं है। यदि ऐसा कुछ हुआ है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें