उन्होंने मंदिर प्रबंधन को सोने की जांच की मांग भी की थी। मंदिर के सेवायत और श्रद्धालुओं की आस्था का हवाला देते हुए सिविल जज जूनियर डिवीजन एवं मंदिर प्रशासक अर्चना सिंह ने बृहस्पतिवार को मंदिर प्रबंधन से फाइबर सीट को हटाने के आदेश दिए हैं।
ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर के प्रबंधक मुनीष शर्मा ने बताया कि मंदिर के गर्भगृह पर लगी फाइबर सीट को हटाने संबंधी मंदिर प्रशासक एवं सिविल जज जूनियर डिवीजन अर्चना सिंह का आदेश मिल गया है। शीघ्र फाइबर सीट को हटवा दिया जाएगा।