उत्तर प्रदेश के कासगंज में जानलेवा बुखार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। आलम ये है कि जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों की संख्या दो गुनी हो गई है। मरीजों की कतार 500 मीटर की हो गई है, जो अस्पताल के बाहर तक निकल रही है। लगातार हो रही मौत से लोगों में दहशत है।
इन गांव में बुखार का अधिक प्रकोप
जिले में बुखार का कहर एक पखवाड़े से बना हुआ है। वायरल बुखार के अलावा डेंगू और मलेरिया के भी काफी मरीज हैं। अब तक बुखार के कारण 16 मौत हो चुकी हैं। प्रह्लादपुर, अल्हेपुर, रानीडामर, उतरना बुखार के हॉटस्पॉट बने हुए हैं।