शादी का लिया था फैसला
आवास विकास कॉलोनी की युवती ने पुलिस को बताया कि उसकी मुलाकात 10 वर्ष पूर्व एटा के सराय भूले खान के भुवनेश राजपूत से हुई थी। काफी समय तक दोस्ती के बाद दोनों ने शादी का फैसला किया। भुवनेश के परिवार वालों ने रजामंदी दे दी मगर उसके परिजन तैयार नहीं हुए।
ये भी पढ़ें - UP: जम्मू से लापता सीआरपीएफ जवान दिल्ली के मुखर्जी नगर में मिले, ऐसी हो गई थी हालत...देखकर रो पड़े घरवाले
कई साल तक किया शारीरिक शोषण
इस पर वह अपना घर छोड़कर किराये पर रहने लगी। आरोपी ने इस दौरान शादी का वादा कर कई साल तक शारीरिक शोषण किया। इसी बीच भुवनेश की नौकरी मर्चेंट नेवी में लग गई। शादी होते ही आरोपी के परिजन मुकर गए। शादी के लिए 25 लाख रुपये की डिमांड करने लगे।
ये भी पढ़ें - UP: क्या है भारतीय पुलिस प्रोटेक्शन फोर्स...जिसके नाम पर 600 से ज्यादा युवाओं से हुई ठगी, एक और पीड़ित आया सामने