ताजमहल की शाही मस्जिद में शनिवार की सुबह बकरीद पर मुस्लिम समाज के लोगों ने नमाज अदा कर देश में अमन-चैन के लिए दुआ मांगी। नमाज के बाद एक-दूसरे के गले मिलकर लोगों ने मुबारकबाद दी। इस दौरान ताजमहल में दो घंटे तक निशुल्क प्रवेश रहा। नमाजियों के साथ पर्यटकों को भी निशुल्क प्रवेश मिला।