फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूरों की जान से खिलवाड़: मौत का डर, न किसी की परवाह...जवाहर पुल पर पानी की पाइपलाइन की ऐसे हो रही मरम्मत

Sat, 21 Jun 2025 11:37 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

 यमुना पर बने जवाहर पुल पर जलकल विभाग की पानी की पाइपलाइन की रेलिंग की मरम्मत के दौरान बिना सुरक्षा किट के मजदूर कार्य कर रहे हैं। कार्यदायी संस्था की लापरवाही से मजदूरों की जान पर बन सकती है।

 
विज्ञापन
मजदूरों की जान से खिलवाड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में यमुना नदी पर बने जवाहर पुल से गुजर रही जलकल की पाइपलाइन की मरम्मत शुरू हो गई है। इसकी रेलिंग कुछ जगह से टूटी है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) और जलकल की टीम मरम्मत कार्य कर रही है।
विज्ञापन



जवाहर पुल के नीचे जलकल की पाइपलाइन गुजारी जा रही है। इससे यमुनापार में पानी की आपूर्ति होती है। इसको मजबूती दे रही रेलिंग कुछ जगह से टूट गई है। एनएचएआई और जलकल विभाग ने बीते सप्ताह सर्वे कराया था। इसके बाद दोनों विभागों के सहयोग से मरम्मत कार्य शुरू किया है।

एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर संदीप यादव ने बताया कि जलकल विभाग की पाइपलाइन की रेलिंग की मरम्मत की जा रही है। महीनेभर में कार्य पूरा हो जाएगा। यातायात रोकने की जरूरत भी नहीं पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन





 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें