न्यू आगरा के लाॅयर्स काॅलोनी में एक महिला से टूर पैकेज के नाम पर 3 लाख रुपये की ठगी की गई। पीड़िता ने साइबर थाने में शिकायत की है।
विज्ञापन
न्यू आगरा लाॅयर्स काॅलोनी में एच ब्लाक निवासी निधि चतुर्वेदी ने शिकायत दर्ज कराई है। आरोप लगाया कि उन्होंने अपने पति आशीष और अन्य परिजन के साथ गर्मियों में गोवा टूर की प्लानिंग की थी। जिसके लिए 25 मार्च को ऑनलाइन साइट पर पैकेज चेक किए।
उसमें मैजिक ट्रिप इंडिया नाम की एक वेबसाइट का विज्ञापन दिखा। उसे लॉगइन कर फोन नंबर डाला। इसके बाद अनजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को कंपनी का संचालक तरुण ओझा उर्फ तरुण शर्मा बताया।
विज्ञापन
उसने कंपनी का पता नई दिल्ली के जमरुदपुर में बताकर पैकेज के बारे में पूरी जानकारी दी। उनके पैकेज समझ आ गया तो हां कर दी। ठगों ने कई बार में 3 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। 11 अप्रैल को 14 फ्लाइट के टिकट और होटल की जानकारी मोबाइल पर भेज दी।
सात जून की फ्लाइट थी। 5 जून को फोन किया तो नंबर बंद आने लगा। तब उन्होंने एयरलाइन और होटल के नंबर निकाल कर बुकिंग के बारे में पता किया। तब पता चला कि कहीं भी कोई बुकिंग नहीं हुई। तब ठगी का अहसास हुआ। साइबर थाने की पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुटी है।