डेविड की नाक और मुंह से निकल रहा था खून
डेविड (4) नानी शुकंतला देवी और यशवीर (6) मौसी विनीता के पास सो रहा था। मंगलवार भोर में तीन बजे सुनील सास शकुंतला देवी को जगाकर आगरा जाने की बात कहकर निकल गया। सुबह करीब आठ बजे यशवीर ने मौसी विनीता को डेविड के न जागने की जानकारी दी। कहा कि जब वह डेविड को जगाने पहुंची तो उसकी नाक से खून निकल रहा था। निजी चिकित्सक पर ले जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया।
एसपी देहात डॉ. अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि मृत बालक के नाना लक्ष्मीशंकर की तहरीर पर सुनील के खिलाफ डेविड की हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।