फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पत्नी से तलाक के बाद बेटी पर बिगड़ी नीयत...पिता ने किया ऐसा पाप, खौल उठेगा खून; अदालत ने दी सख्त सजा

Wed, 30 Oct 2024 01:14 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में एक पिता ने ऐसा घिनौना काम किया कि आपका भी खून खौल उठेगा। पत्नी से तलाक होने के बाद उसने नाबालिग  बेटी के साथ दरिंदगी करना शुरू कर दी। मामले की सुनवाई के दौरान पिता को दोषी पाते हुए अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। 
 
विज्ञापन
girl demo - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में पिता ने नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म कर पवित्र रिश्ते को तार-तार कर दिया। पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म में अदालत ने पिता को दोषी पाया। विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट परवेज अख्तर ने कठोर आजीवन कारावास के साथ 50 हजार रुपये के दंड की सजा सुना दी। दंड की रकम अदा न करने पर दो साल अतिरिक्त सजा काटनी होगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  हाॅस्पिटल में मारपीट: भाजपा कार्यकर्ता और कर्मचारी आ गए आमने-सामने, जिसे जो मिला...उठाकर दे मारा; वीडियो हुए वायरल


 

रकाबगंज थाने में दर्ज हुआ था मुकदमा
रकाबगंज महिला थाने में दर्ज मुकदमे के अनुसार वादिनी ने 20 अगस्त 2018 को एसपी को प्रार्थनापत्र दिया था। आरोप लगाया कि उनकी शादी 2001 में हुई थी। शादी के कुछ दिनों के बाद पति उत्पीड़न करने लगा। इस बीच उन्होंने बेटी को जन्म दिया तो उत्पीड़न और बढ़ गया। 2013 में पति से तलाक हो गया। वह मायके में रहने लगीं। 13 वर्षीय बेटी पति के पास रह गई। कभी-कभी बेटी उनसे मिलने आती थी। एक बार 3 महीने तक मिलने नहीं आई। तब एक पड़ोसी ने बेटी के साथ पिटाई और घर का काम कराने के बारे में जानकारी दी। आरोपी पति खाना भी नहीं देता था। वादिनी ने पति से बेटी को अपने पास भेजने को बोला तो गाली गलौज कर मना कर दिया। थाना सिकंदरा पर शिकायत की।

ये भी पढ़ें -   दिवाली 2024: सरिया और पाइप से हो रहे धमाके, खुले आम बिक रहा विस्फोटक



 

पिता ने दिन में बंधक बनाकर किया दुष्कर्म
पुलिस ने आरोपी पति और बेटी को थाने बुलाया। बेटी को उन्हें सौंप दिया। पति के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। घर आकर बेटी ने उन्हें बताया कि आरोपी पिता दिन में बंधक बनाकर दुष्कर्म करता। दादी भी पिता का पक्ष लेती थी। धमकी दी कि किसी से शिकायत की तो मारकर रेलवे लाइन पर फेंक देंगे। अभियोजन पक्ष की तरफ से वादनी और पीड़िता, उपनिरीक्षक इतुल चौधरी व अन्य गवाह अदालत में पेश किए गए।

ये भी पढ़ें -   चांदी कारोबारी हत्याकांड: आगरा पहुंची पटना पुलिस, रंजिश में हुआ कत्ल या वजह कुछ और... परिवार से की पूछताछ



 
विज्ञापन

आजीवन कारावास की सजा 
अदालत ने आदेश में लिखा कि आरोपी ने पवित्र रिश्ते को तार-तार किया है। यह कृत्य उसकी दूषित मानसिकता को उजागर करता है। आरोपी किसी भी सहानभूति का पात्र नहीं हैं। अदालत ने पिता को दोषी पाते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें