फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी: कन्नौज से आया पिता, पुलिस से बोला- एक महीने बाद है शादी, नकदी व जेवर लेकर चली गई बेटी 

Sat, 23 Apr 2022 03:18 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

जिले में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। कन्नौज से आए एक शख्स ने पुलिस को बताया कि जिस बेटी की एक महीने बाद शादी है, वही एक युवक के साथ नकदी व जेवर लेकर चली गई।  आरोपी युवक के वह घर पहुंचा, तो उसकी पिटाई की गई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के जिला मैनपुरी के कस्बा भोगांव में कन्नौज से एक शख्स अपनी बेटी की तलाश करते हुए पहुंचा। कस्बा निवासी एक युवक कन्नौज की रहने वाली युवती को अपने साथ ले आया है। युवती की एक माह बाद शादी है। परेशान पिता ने शुक्रवार को थाने पहुंच कर तहरीर दी। पुत्री को ढूंढने व आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


कन्नौज से आए शख्स ने पुलिस को बताया कि वह गाजियाबाद में रहता है। वहां एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। उसकी बेटी की एक महीने बाद शादी है। घर में शादी की तैयारियां चल रही हैं। इसी बीच बुधवार को उसकी पुत्री अचानक घर से गायब हो गई। काफी तलाश के बाद भी जब उसकी कोई जानकारी नहीं मिली, तो वह परेशान हो गया। कुछ लोगों से उसे पता चला कि बेटी को भोगांव थाना क्षेत्र के छोटा बाजार निवासी एक युवक अपने साथ ले आया है।

इसकी जानकारी मिलने के बाद वह शुक्रवार को कन्नौज से भोगांव आया। वह सीधे आरोपी युवक के घर पहुंचा, जहां उसके घरवालों से बात हुई। आरोपी युवक के पिता ने उसकी कोई बात नहीं सुनी। जब उसने आरोपी युवक के बारे में जानकारी मांगी तो उसकी पिटाई कर दी। जिसके बाद पीड़ित पिता थाने में पहुंचा।  उसने बेटी को ढूंढने व आरोपी पिता पुत्र के खिलाफ शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि पीड़ित ने शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें