एत्मादपुर में दो बहनों की मौत
एत्मादपुर क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर को बारिश के कारण गांव नगला नथोली में घर की दीवार और छत गिरने से महिला, उसकी तीन बेटियां और एक बेटा दब गए। ग्रामीणों ने चारों को बाहर निकाला। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उपचार के लिए परिजन उन्हें आगरा ले गए।
डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद महिला की दो वर्षीय बेटी मृत घोषित कर दिया, जबकि रात सवा 10 बजे दूसरी बेटी ने भी दम तोड़ दिया। घायल महिला और उसके दो बच्चों का उपचार चल रहा है। उधर, बाह क्षेत्र में कई मकान ढहने की खबर है।