आगरा-बाह हाईवे पर भदरौली के समीप गायों के झुंड से बचने के प्रयास में अनियंत्रित हुई बाइक सड़क किनारे बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में भिंड के अटेर निवासी रमेश श्रीवास्तव (60) और उनके बेटे रामू (26) की जान चली गई जबकि उनका एक रिश्तेदार घायल हो गया। रमेश के छोटे बेटे की शादी है, जिसके चढ़ावे का सामान खरीदने ये लोग जा रहे थे। हादसे की खबर से अटेर में बेटे की शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।
भिंड के अटेर निवासी रमेश चंद्र श्रीवास्तव पुत्र किशन दयाल के दो बेटों पप्पू और रामू की शादी हो चुकी है। छोटे बेटे लालू की 17 मई को बरात जानी थी। 11 मई को लग्नोत्सव हो चुका है।
रमेश सोमवार को अपने बेटे रामू और साले दिनेश श्रीवास्तव निवासी जीवनी मंडी आगरा के साथ दुल्हन के चढ़ावे का सामान खरीदने के लिए बाइक से आगरा जा रहे थे।