फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज हत्या के मुकदमे की सुनवाई से पहले युवती ने लगाई फांसी, कारण जानकर हैरान रह गए सभी

Mon, 13 May 2019 07:02 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
dead body
विज्ञापन
एत्मादपुर क्षेत्र के गांव कुबेरपुर में रामपाल की बेटी चांदनी का शव सोमवार को सुबह 11 बजे घर में ही फंदे से लटकता मिला। युवती दहेज हत्या की आरोप में जेल जा चुकी थी और जमानत पर छूटी थी।
विज्ञापन


परिवारीजनों का कहना है कि उसे हमेशा यह भय सताता था कि फिर से जेल जाना पड़ सकता है। इसी से दुखी रहती थी। सदमे में आकर उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। घटना के समय चांदनी की मां गीता खेत पर काम करने गई थी। पिता आगरा स्थित एक फैक्टरी में मजदूरी करने गए थे। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंच गई।
 
रामपाल ने बताया कि उनके बेटे की पत्नी ने अक्टूबर 2016 में फंदे पर लटककर खुदकुशी कर ली थी। मामले में मृतका के भाई सुनील निवासी श्रीराम कॉलोनी फिरोजाबाद ने बेटा सोनू, उसे, उसकी पत्नी गीता और पुत्री चांदनी के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था, जिसमें सभी को जेल जाना पड़ा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें