फिरोजाबाद में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर रविवार की सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। थाना मटसेना क्षेत्र में एक्सप्रेसवे पर बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्री की मौत हो गई।
जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस घायल महिला को जिला अस्पताल लेकर आई। मृतक पिता-पुत्री के शव पोस्टमार्टम गृह में रखवा दिए गए। मृतकों के परिवार को सूचना दे दी गई है।
दिल्ली निवासी शिवप्रताप पत्नी रीता देवी एवं चार वर्ष की बेटी गुनगन के साथ बाइक से अपनी ससुराल इटावा जिला थाना चौबिया के गांव तबूली जा रहा था। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर किलोमीटर संख्या 44 के समीप उसकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।