आगरा में जहां एक तरफ कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है, वहीं दूसरी तरफ सरकारी अस्पतालों में लापरवाही के मामले नहीं थम रहे हैं। इसका खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। लेडी लॉयल (महिला अस्पताल) अस्पताल प्रशासन की लापरवाही सामने आई है।
शनिवार को दो महिलाओं को समय से अस्पताल में भर्ती नहीं किया गया। थर्मल स्क्रीनिंग के नाम पर सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें गेट पर ही रोक दिया। काफी देर तक कोई स्क्रीनिंग करने ही नहीं आया, लिहाजा अस्पताल के गेट के पास सड़क पर ही दोनों के प्रसव हुए।
सुबह केके नगर निवासी रीना और नूरी दरवाजा की रहने वाली नीलिमा को लेकर परिवार के लोग लेडी लॉयल पहुंचे। दोनों के पहुंचने में करीब एक घंटे का अंतराल हुआ। अस्पताल में एक महिला के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद से थर्मल स्क्रीनिंग के बाद मरीजों को अंदर भेजा जाता है।