राष्ट्रीय राजमार्गों के सभी टोल प्लाजा पर कैश लेन (नगद भुगतान की सुविधा) एक जनवरी से खत्म हो रही है। लेकिन अभी भी 30 फीसदी वाहनों पर फास्टैग नहीं लगा है। इसके लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के टोल पर 24 घंटे फास्टैग लगवाने और रिचार्ज कराने की सुविधा शुरू की गई है।
राष्ट्रीय राजमार्ग के आगरा खंड में टूंडला, अलीगढ़, फिरोजाबाद, रायभा, बरोस जैसे टोल प्लाजा पर अब भी 30 फीसदी तक वाहन बगैर फास्टैग के दौड़ रहे हैं। आगरा-दिल्ली हाईवे के टोल पर भी 20 फीसदी वाहन बिना फास्टैग निकल रहे हैं। एक जनवरी से बगैर फास्टैग के वाहनों को टोल से एक किलोमीटर पहले ही रोक लिया जाएगा, ताकि जाम नहीं लगे। इसके बाद उन्हें दोगुनी धनराशि में फास्टैग लगवाना होगा या रिचार्ज कराना होगा। फास्टैग लगने के बाद ही उन्हें टोल की ओर भेजा जाएगा।
Year Ender 2020: कोरोना ने सूना रखा डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय का कैंपस, नहीं हुआ दीक्षांत समारोह
गाड़ी पर आड़ा-तिरछा नहीं लगाएं फास्टैग
एनएचएआई के परियोजना निदेशक अरुण कुमार यादव ने बताया कि लोग अपनी गाड़ी पर आड़े-तिरछे फास्टैग लगवा लेते हैं। इनको स्कैन करने में परेशानी आती है। गाड़ी पर एक ही फास्टैग लगवाएं, दो या तीन फास्टैग से भी दिक्कत आती है। परियोजना निदेशक का कहना है कि जिन लोगों के पास गाड़ी है, वह फास्टैग भी रखें। इसके एकाउंट में धनराशि है तो कहीं भी जाने में दिक्कत नहीं आएगी।