फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजमहल: उत्तर प्रदेश पर्यटन के सैकड़ों गाइडों के सामने खड़ा हुआ रोजी-रोटी का संकट

Sat, 26 Dec 2020 12:10 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ताजमहल में यूपी टूरिज्म के लाइसेंसी गाइडों को प्रवेश से रोकने के लिए भारत सरकार के लाइसेंसी गाइडों ने मोर्चा खोल दिया है। एप्रूव्ड गाइड एसोसिएशन ने यूपी टूरिज्म के लाइसेंसी गाइडों का प्रवेश एएसआई स्मारकों में रोकने के लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण को कानूनी नोटिस भेजा है। इससे ताजमहल में काम करने वाले यूपी टूरिज्म के लाइसेंसी 1800 गाइडों के सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन


एप्रूव्ड गाइड एसोसिएशन ने पर्यटन विभाग और एएसआई को नोटिस जारी करके यूपी टूरिज्म के स्टेट गाइडों के लाइसेंस पर काउंटर साइन न करने और नवीनीकरण न करने को कहा है। इस नोटिस के बाद स्टेट गाइडों और भारत सरकार के लाइसेंसी गाइडों के बीच रार मच गई है। स्टेट गाइडों ने इस मामले में एप्रूव्ड गाइडों से कहा है कि वह अपने लाइसेंस बचाने की लड़ाई लड़ें न कि किसी की रोजी रोटी छीनने का प्रयास करें।

Year Ender 2020: कोरोना ने सूना रखा डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय का कैंपस, नहीं हुआ दीक्षांत समारोह
विज्ञापन


हर स्तर पर कानूनी लड़ाई लड़ेंगे
लॉकडाउन के बाद 10 महीने से पर्यटन गतिविधियां ठप हैं। जैसे तैसे अब सीजन में भारतीय पर्यटक बढ़ रहे हैं तो हमारी रोजी रोटी छीनने का प्रयास किया जा रहा है। हम इस मामले में हर स्तर पर कानूनी लड़ाई लड़ेंगे। - दीपक दान, अध्यक्ष, पर्यटक गाइड कल्याण संघ

नवीनीकरण पर झगड़ा बेवजह है
सभी को रोजी रोटी कमाने का हक है। यूपी टूरिज्म के लाइसेंसी गाइडों को जब लाइसेंस दिए जा रहे थे तब विरोध करना चाहिए था। अब जब लाइसेंस मिले हैं तो नवीनीकरण पर झगड़ा बेवजह है। उन्हें भी अपना परिवार पालने का हक है।  - शमश़ुद्दीन, अध्यक्ष, आगरा एप्रूव्ड गाइड एसोसिएशन
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें