फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने किया ताजमहल का दीदार, कराया फोटोशूट, प्रशंसकों से बनाई दूरी

Mon, 21 Feb 2022 06:39 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

फिल्म निर्देशक लव रंजन और अलीशा वैद की शादी में शामिल होने आगरा आए मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा सोमवार को ताजमहल पहुंचे। वह करीब 30 मिनट तक ताज परिसर में रहे और फोटोशूट कराया। 
विज्ञापन
ताज परिसर में फोटोशूट कराते मनीष मल्होत्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने सोमवार को ताजमहल का दीदार किया। वह दोपहर को स्मारक में पहुंचे और करीब आधे घंटे तक ताजमहल परिसर में रहे। उन्होंने कई स्थानों पर फोटोशूट भी कराया। उन्हें देखकर प्रशंसकों की लाइन लगने लगी, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने पास नहीं आने दिया।

विज्ञापन


फिल्म निर्माता निर्देशक लव रंजन अपनी दोस्त अलीशा वैद के साथ रविवार को वैवाहिक बंधन में बंध गए। उनकी शादी आगरा के आलीशान होटल अमर विलास में हुई। इसमें अभिनेता रणबीर कपूर, जैकी भगनानी, रकुलप्रीति सिंह और फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा समेत कई बॉलीवुड सितारे शामिल हुए। 

ताज की खूबसूरती में खोए मनीष मल्होत्रा

सोमवार दोपहर को फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ताजमहल देखने के लिए पहुंचे। संगमरमरी ताज की पहली झलक पाते ही उसकी खूबसूरती में खो गए। उन्होंने गाइड से ताजमहल का इतिहास भी जाना। उन्हें देखकर प्रशंसकों ने सेल्फी लेने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने दूरी बना ली। 

मनीष मल्होत्रा से पहले अभिनेता जैकी भगनानी ने अभिनेत्री रकुलप्रीत सिंह के साथ रविवार को ताजमहल का दीदार किया। जैकी भगनानी और रकुलप्रीत एक दूसरे का हाथ थामे ताज का दीदार करने पहुंचे। करीब 45 मिनट तक उन्होंने ताज को निहारा मगर इस दौरान उन्होंने फैंस से दूरी बनाए रखी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें