फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: असामाजिक तत्वों ने धर्मस्थल पर लगी मूर्ति को तोड़ा, क्षेत्रीय लोगों ने जताया विरोध

Mon, 21 Feb 2022 04:43 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा के सेंट जोन्स लोहामंडी मार्ग पर पुल के बराबर में प्राचीन धर्मस्थल है। यहां कई मूर्तियां स्थापित हैं। सोमवार की सुबह एक मूर्ति क्षतिग्रस्त मिली। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर पुलिस और स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में असामाजिक तत्वों ने एक धर्मस्थल पर लगी मूर्ति को खंडित कर दिया। सोमवार सुबह को जब इसकी जानकारी लोगों को हुई तो आक्रोश फैल गया। हिंदूवादी नेता और स्थानीय लोग घटनास्थल पर एकत्र हो गए। विरोध प्रदर्शन करने लगे। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने खंडित मूर्ति को कब्जे में लिया और नई मूर्ति स्थापित कराने और आरोपी को गिरफ्तार करने का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक थाना लोहामंडी क्षेत्र के सेंट जोन्स लोहामंडी मार्ग पर पुल के बराबर में प्राचीन धर्मस्थल है। यहां कई मूर्तियां स्थापित हैं। रविवार रात किसी असामाजिक तत्व ने मंदिर में आकर एक मूर्ति को तोड़ दिया और झाड़ियों में फेंक दिया। सोमवार की सुबह जब क्षेत्रीय लोग धर्मस्थल पर पहुंचे, तो झाड़ियों में मूर्ति पड़ी देखकर हैरान रह गए। इसकी जानकारी होने पर हिंदूवादी नेता पहुंच गए। क्षेत्रीय लोग भी जुट गए। 

हिंदूवादी नेता और क्षेत्रीय लोग आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग करने लगे। सूचना पर फोर्स के साथ सीओ अर्चना सिंह पहुंच गई। पुलिस ने टूटी मूर्ति को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी और नई मूर्ति की स्थापना का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें