फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कालिंदी एक्सप्रेस से कटा फर्रुखाबाद का युवक

Sun, 19 Nov 2023 07:04 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कालिंदी एक्सप्रेस से कटा फर्रुखाबाद का युवक
विज्ञापन

कोसमा स्टेशन के पास हुआ हादसा, शव पोस्टमार्टम को भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी

घिरोर। कोसमा रेलवे स्टेशन के पास शनिवार की रात फर्रुखाबाद निवासी एक युवक की कालिंदी एक्सप्रेस की चपेट में आकर मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद जीआरपी मौके पर पहुंच गई। ड्राइविंग लाइसेंस पहचान करने के बाद परिजन को सूचना दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

शनिवार की रात कालिंदी एक्सप्रेस के कोसमा रेलवे स्टेशन से गुजरने के बाद कुछ लोगों ने ट्रैक पर एक युवक का क्षत विक्षत शव पड़ा देखा। युवक ट्रेन की चपेट में आया था। सूचना मिलने के बाद जीआरपी मौके पर पहुंच गई। आसपास मौजूद लोगों से पहचान के प्रयास किए लेकिन कोई कुछ नहीं बता सका। पैंट की जेब से पुलिस को ड्राइविंग लाइसेंस मिला। ड्राइविंग लाइसेंस से मरने वाले युवक की पहचान मुनेश्वर सिंह (33) निवासी गांव बिजौरी थाना कायमगंज जनपद फर्रुखाबाद के रूप में हुई।
विज्ञापन

पुलिस ने मृतक के परिजन से संपर्क कर उन्हें हादसे के बारे में जानकारी दी। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय स्थित मोर्चरी भिजवाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें